अंबिकापुर,15 मई 2024 (घटती-घटना)। एसपी सरगुजा विजय अग्रवाल ने बुधवार को विभिन्न थाना व चौकी में पदस्थ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान एसपी ने हिट एंड रन अंतर्गत आश्रितों को जल्द राहत मुआवजा राशि प्रदान कराने हेतु की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी ली। एसपी द्वारा थानावार जानकारी प्राप्त करने पश्चात 1 जनवरी 23 के पश्चात से अभी तक के हिट एंड रन के दर्ज प्रकरणों में मृतकों के स्वजनों एवं गंभीर रूप से घायलों को मुआवजा राशि दिलाने एक सप्ताह के भीतर आवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सोलेशियम योजना (हिट एंड रन) 1 अपै्रल 22 से प्रभावशील अंतर्गत मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा राशि देने के प्रावधान है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur