अंबिकापुर,14 मई 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आसान पानी में पुरानी रंजिश पर एक व्यक्ति ने गांव में ही भजन कीर्तन कर रहे व्यक्ति पर प्राण घातक हमला कर उसे जलते हुए आज में डाल दिया। गंभीर रूप से घायल की रिपोर्ट पर शंकरगढ़ पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम आसनपानी निवासी कामेश्वर नगेसिया गांव में कृषि कार्य करता है। 12 मई की रात गांव के अखरा के पास कामेश्वर, गांव के फुलचंद नगेशिया, राजु अगरिया, बबलु नगेसिया वगैरह के साथ कीर्तन भजन कर रहा था। वहीं पास में उन लोगों के द्वारा तापनें के लिये आग जलाया गया था। देर रात 2ः30 बजे के लगभग गांव का ही सुकठा सिंह खैरवार वहां पर आया और पुरानी रंजिश को लेकर सुखठा खैरवार ने हत्या करनें की नियत से कामेश्वर को अचानक पकड कर जलती आग में डाल दिया, जिसे उसके दोनों हाथ की कलाई,गदेली,पीठ, गला,गाल जल गया । आनन फानन में राजु अगरिया व अन्य लोग वहां से बचाकर उसे घर ले गये। घटना की बात उसने अपनें भाई बाबुलाल नगेशिया को बताया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur