अम्बिकापुर,11 मई 2024 (घटती-घटना)। राष्ट्रगान के रचिता गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर की 163 वीं जयंती 9 मई को मनाई गई। इस अवसर पर आद्या बंग महिला समिति द्वारा दुर्गाबाड़ी में रविन्द्र स्मरण और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आद्या बंग महिला समिति के सदस्य वन्दना दाा ने रविन्द्र नाथ टैगोर के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन मीना वर्मा,सुनीता दास द्वाराक किया गया। इस दौरान लिली बसु, हेना सेन डॉ. तृप्ति विश्वास,मानवी दाा, संगीता मुखर्जी, सुंनंदा, अनिमा मजूमदार, अनामिका चक्रवर्ती, पोम मुखर्जी, राखी चक्रवर्ती द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कुलदीप सिंह कथूर, हरिशंकर त्रिपाठी, मानिक सेन, जपेंद्र लहरी, प्रितपाल सिह अरोरा, चंद्र शेखर तिवारी, मंगल पांडेय, भोलरजन सेन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur