कुसमी,10 मई 2024 (घटती-घटना)।,बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड मुख्यालय में भगवान परशुराम जयंती पर्व को ब्राह्मण समाज ने धूमधाम के साथ मनाया ,गौरतलब है की मिली जानकारी के मुताबिक हर वर्ष अक्षय तृतिया के दिन भगवान परशुराम की जयंती ब्राह्मण समाज बड़े ही धूमधाम से मनाते है वही इस वर्ष 10 मई 2024 शुक्रवार को यह शुभ दिन आई और फिर ब्राह्मण समाज के लोग ने इस वर्ष भी भगवान की जयंती पर शिव मंदिर में एकत्र होकर बडे उत्साह के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर विधि विधान के साथ पुजा अर्चना कर हवन किया,वही पुजा अर्चना के पश्चात भगवान परशुराम की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई ,शोभायात्रा शिव मंदिर से भगवान परशुराम की ध्वजास्थल तक निकाली गई ,वही ध्वजा स्थल पर ध्वज को स्थापित कर भगवान की जय जयकार लगाई गई, कार्यक्रम स्थल पर सर्व ब्राम्हण समाज के कुसमी अध्यक्ष सुरेश वैध के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कुसमी विकासखंड सहित पूरे भारत देश में अमन चैन शांति हमेशा बना रहे ऐसी कामना भगवान परशुराम जी से की गई,सभा में उपस्थित लोगो के साथ साथ सभी क्षेत्रवासियों को भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई ,कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्राम्हण समाज के युवा वर्ग महिला एवं पुरूष वर्ग ने अपना विशेष योगदान दिया,भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम पर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश वैध,वरिष्ठ मदन तिवारी,उमेश्वर ओझा,नागेंद्र तिवारी,अरविंद तिवारी ,राम गोविंद पांडेय,हरिशंकर मिश्र , श्रवण दुबे , रविन्द्र ओझा , राकेश भारती, पंकज दुबे, प्रद्युमन तिवारी , दिनेश तिवारी , शशांक दुबे , पुष्पेंद्र ओझा , सुनील तिवारी , अरुण तिवारी,हरकेश भारती ,विश्वनाथ तिवारी , उमेश पांडेय,अरुण तिवारी, शैलेश चौबे , अनुज पांडेय, शुभम तिवारी, नितेश भारती , नितेश तिवारी,शुशील दुबे,उमंग तिवारी, प्रियांशु ओझा , सौरभ दुबे , गौरव दुबे , वंश दुबे , लक्ष्य दुबे ,शुभम भारती ,प्रिंस भारती , अमृत भारती , अभिनव तिवारी , दीपक तिवारी , सहित महिला नारी शक्ति , प्रियंका तिवारी ,मनीषा तिवारी ,पूनम तिवारी , शकुंतला तिवारी, अंजू तिवारी , बीना तिवारी, रेखा देवी ,रंभा पांडे ,पूजा देवी ,पूनम दूबे , पूनम तिवारी , पूनम दूबे , नमिता चौबे , अनीता भारती , किरण भारती, ममता ओझा , किरण ओझा , सहित काफी संख्या में ब्राम्हण समाज के लोग शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur