Breaking News

बतौली,@बतौली थाना क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन और कार में भिड़ंत से चार लोगों की दर्दनांक मौत

Share


बतौली,10 मई 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर बतौली थाना क्षेत्र में छोटा हाथी वाहन और ब्रेजा कार में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो जाने से वाहन में सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छोटा हाथी वाहन में सवार तीन लोगों की मौत हो गई वहीं कार में भी तीन लोग सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की मौत होने की खबर है। दोनो वाहनों के परखच्चे उड़ जाने से शव वाहन में बुरी तरह से फंसे रहे। पुलिस के द्वारा गैस कटर मशीन से वाहन को काट शवों को बाहर निकाला गया। कार सवार दो लोगों को गंभीर चोट आई है। देर शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि कार अंबिकापुर से सीतापुर और छोटा हाथी वाहन सीतापुर के अंबिकापुर की ओर आ रही थी तभी उक्त हादसा हुआ।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply