Breaking News

अंबिकापुर@चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,10 मई 2024 (घटती-घटना)। चोरी की बाइक के साथ कोतवाली पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार नासिर खान शहर के बौरीपारा का रहने वाला है। वह 8 मई को अपने रिश्तेदार की बाइक को अपने घर के बाहर खड़ा किया था। तभी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी मुकेश चेरवा उर्फ छोटू (19) व डॉक्टर चौधरी उर्फ बोरी (19) निवासी रजपुरी बरपारा थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया है। दोनों ने उक्त बाइक को चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply