Breaking News

अंबिकापुर@9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,10 मई 2024 (घटती-घटना)। 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कोर्ट के पीछे एक व्यक्ति महुआ शराब बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी राजकुमार यादव (36) निवासी ग्राम कोलीजोर अजबनगर थाना जयनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कजे से 9 लीटर शराब जत किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर@छत्तीसगढ़ में 7,854 करोड़ की नई दोहरी रेल लाइन परियोजना को मिलेगी रफ्तार

Share रायपुर,24 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में रेल संपर्क और माल परिवहन को मजबूत बनाने के …

Leave a Reply