- संवाददाता –
अंबिकापुर,07 मई 2024 (घटती-घटना)। लोकसभा चुनाव के तहत सरगुजा संसदीय सीट के लिए आज 7 मई को हुए मतदान के बीच रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाने से मतदान कर वापस मां और भाई के साथ वापस घर लौट रही 20 वर्षीया युवती कबूतरी की मौत हो गई। मृतिका की मां थूरी बाई निवासी कोट ने बताया कि वह पुत्र प्रकाश और पुत्री कबुतरी के साथ कोट मिडील स्कुल मतदान करने के लिये करीब 3.00 बजे घर से निकले थे हम तीनो लोग बोट डाल कर घर वापस जा रहे थे उसी समय आंधी तुफान व बादल गरज रहा था और हल्का हल्का बुंदा बादी हो रही थी । सतीटीकरा के पास पहुंचे थे उसी समय आकाशीय बिजली कडकने लगी हवा तेज चल रही थी अंधेरा जैसा हो गया था। मेरी पुत्री आगे आगे चल रही थी मैं और लडका उसके पीछे चल रहे थे उसी समय आकाशीय बिजली पुत्री के उपर गिरा जिससे वह मेढ पर गिर गई और झटका लगने पर मैं भी गिर गई । मेरा बडा पुत्र आया और वाहन से कबुतरी को ले कर ईलाज के लिये मिशन अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने पुत्री कबूतरी को मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur