Breaking News

सूरजपुर@7 मई को वोट डाल कर बीजेपी को जिताएंःनड्डा

Share


सूरजपुर,
05 मई 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को सूरजपुर पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री राम विचार नेताम और विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने उनका स्वागत किया।
जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में मैंने आपसे वादा मांगा था कि, छत्तीसगढ़ में कमल खिलाइए। आपने इसके बाद यहां मजबूत सरकार बनाई है। 7 मई को सभी लोग वोट डालेंगे, आपने मन तो बना ही लिया है। क्योंकि जो लोग इतनी गर्मी में भी डटे हैं। उन्होंने फैसला कर लिया है कि चिंतामणि तो लोकसभा भेजना है। यह चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है।


उन्होंने आगे कहा कि, सरगुजा में 23 एकलव्य मॉडल के स्कूल खोले गए हैं और अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन को बनाया जा रहा है। उस पर 34 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। राजनीति में उजाले का महत्व समझने है तो अंधेरे की त्रासदी को पहले जानो। अगर आपको ये पता न हो की अमास्या की अंधेरी रात कैसी होती है, तो पुण्यवासी का मजा नहीं आता है। घोटालों का जिक्र करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेसी और गठबंधन वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में जुटे हैं। मोदी जी कहते हैं कि, भ्रष्टाचारियों को हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ। कांग्रेसियों ने कोयला घोटाला किया, चीनी घोटाला किया, 2 प्रतिशत घोटाला किया। मनमोहन सिंह बोलते थे कि, देश के संसाधनों पर पहला हक किसी का है, तो वह है मुसलमानों का।


श्री नड्डा ने आगे कहा कि, भीमराव अंबेडकर ने कहा कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। लेकिन ये आदिवासी भाइयों का आरक्षण काटकर मुस्लिमों को देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, मोदी जी के राज्य में आदिवासी भाइयों का, दलितों का ओबीसी के भाइयों का आरक्षण नहीं जाने दिया जाएगा, उसको पक्का रखा जाएगा। ये सनातन विरोधी हैं, राष्ट्र विरोधी हैं, एमपी बोलता है कि, साउथ के राज्यों को अलग देश बना देना चाहिए कहते हैं। ये देश द्रोही हैं ऐसे लोगों को आपको घर में बैठाना है।


जन सभा को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, ये चुनाव बेहद अहम हैं और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानंत्री बनाने का चुनाव है। सीएम श्री साय ने कहा कि, हमने महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में 1 हजार रुपए डालने का काम किया है। ये योजना हमेशा चलती रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि, किसानों को कांग्रेस किस्तों में पैसे देती थी। लेकिन बीजेपी ने सरकार में आते ही उन्हें एकमुश्त बोनस दिया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply