Breaking News

एमसीबी@मुख्यमंत्री को देखने आए लोगों पर चला सुरक्षाकर्मियों का डंडा…वीडियो हुआ वायरल…ग्रामीणों में दिखा आक्रोश

Share

-रवि सिंह-
एमसीबी,05 मई 2024 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री लोकसभा प्रत्याशी के लिए लोगों से वोट मांगने के लिए खड़गवां पहुंचे जहां पर मुख्यमंत्री के आगमन के लिए भाजपा सहित जिम्मेदारों ने भीड़ जुटाना कभी प्रयास किया, मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ हो इसके लिए पूरा प्रयास किया गया और लोग वहां पर काफी मात्रा में पहुंचे भी पर इसी बीच भीड़ में आए लोगों पर सुरक्षा कर्मियों ने लाठी चलाया जिसे लेकर लोगों में आक्रोश रहा। भाजपा के विरुद्ध लोगों ने आक्रोश में दिखा साथ ही भाजपा के लोग उन लोगों को समझते भी देखे गए जिसकी वीडियो जमकर वायरल हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिवस खडगवा में मुख्यमंत्री के सभा में मची भगदड़ कि खूब हो रही चर्चा….हैलीपैड ग्राउंड में मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर को देखने अहाता के बाहर खड़े ग्रामीणों को जवानों ने मारी लाठी उग्र हुई भीड़, सभा स्थल छोड़कर घटना स्थल पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने नहीं मानी बात सडक पर ही जमे रहे, मुख्यमंत्री का रोड बदलकर जाना पड़ा था, बताइए भी जा रहा है कि इस घटना के बाद से आदिवासियों में आक्रोश है जो आदिवासी अपने आदिवासी मुख्यमंत्री को देखने आए थे और देखने के दौरान उनके साथ ऐसी घटना घट गई, जिसे लेकर आदिवासियों का मनोबल कहीं ना कहीं गिरता दिखा, इस पर अभी तक कोई कार्यवाही भी नहीं की गई है, अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या भीड़ इसीलिए जुटा जाती है ताकि वहां पर जाकर डंडे खाने पड़े या फिर भीड़ सिर्फ अपनी वाहवाही के लिए नेता जुटा लेते हैं और उसके बाद फिर उस भीड़ को उनकी हालत पर छोड़ दिया जाता है, भीड़ जनाधार के लिए जुटा तो ली जाती है पर उसे भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी सुरक्षाकर्मियों पर छोड़ दिया जाता है उसके बाद जो होता है वह तो किसी से छुपा नहीं है हर बार चुनाव के समय या किसी बड़े नेताओं के आगमन पर ऐसी घटनाएं छुट-पुट देखने को मिल जाते हैं।
क्या इस घटना से लोकसभा प्रत्याशी को होगा नुकसान?
जो घटना आदिवासियों के साथ घटी है क्या इस घटना को लेकर भाजपा प्रत्याशी को नुकसान होगा? इसे लेकर भी सवाल खड़े होने लगे हैं आदिवासियों में इस घटना को लेकर आक्रोश है यह तो साफ देखा जा रहा है इस आक्रोश को शांत करने में भी भाजपा के नेता व मंत्री नाकाम देखे गए, यहां तक की आदिवासियों के साथ हुए इस घटना पर एक छोटी सी कार्यवाही करके भी उनके हितैषी बनने का प्रयास नहीं किया गया। जहां मुख्यमंत्री का आना प्रत्याशी के लिए लाभ पहुंचने वाला होना था वहां पर कहीं प्रत्याश का नुकसान वाली घटना तो नहीं घट गई? आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है?


Share

Check Also

अंबिकापुर@ डायल-112 टीम को बंधक बनाकर हमला

Share ,आरक्षक गंभीर रूप से घायलझगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस से गाली-गलौज, रॉड से …

Leave a Reply