Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 05 मई 2024 (घटती-घटना)। कापू मुख्य मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से शनिवार की शाम को बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुकेश पिता सोविन्द राम उम्र 22 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम तरागी का रहने वाला था। शनिवार को अपने चचेरे भाई बुधराम के साथ बाइक से शादी का कार्ड बांटने कापू गया था। शाम को दोनों वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में कापू में ही बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सडक¸ पर गिर गए। दोनों को चोट आने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शनिवार की देर रात मुकेश की मौत हो गई। जबकि बुधराम का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply