अंबिकापुर,04 मई 2024 (घटती-घटना)। शहर के गंगापुर में स्थित सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे घर वाले ताला बंदकर अपने बीमार पिता को देखने पार्वतीपुर गए हुए थे। शाम को वापस लौटे तो मेन गेट का ताला खोलकर अंदर घुसे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी का लॉक तोडक¸र नकदी व जेवरात पार कर दिया है। कुल चोरी दो से ढ़ाई लाख रुपए की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार कमल उपाध्याय गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर का रहने वाले हैं। इनके पिता की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही है। इलाज के लिए पार्वतीपुर में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे कमल उपाध्याय सह परिवार अपने बीमार पिता को देखने गए थे। घर में ताला बंद था। शाम को वापस लौटे तो मेन गेट में ताला लगा हुआ था। उसे खोलकर अंदर घुसे तो घर के दरवाजा का ताला टूटा था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। वहीं अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। परिवार के सदस्यों ने अलमारी में रखे सामान को मिलाया तो पता चला की नकदी व जेवरात नहीं है। कुल चोरी लगभग दो से ढ़ाई लाख रुपए की बताई जा रही है। कमल उपाध्याय ने मामले की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur