अंबिकापुर, 04 मई 2024 (घटती-घटना)। शहर के बंगाली चौक के पास शुक्रवार की शाम को गुमटी में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार शहर के बंगाली चौक के समीप यात्री प्रतिक्षालय के पास गुमटी संचालित है। उक्त गुमटी में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। घटना के समय गुमटी बंद था। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और गुमटी का दरवाजा तोडक¸र कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी से गुमटी का सामान जलकर खाक हो गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur