Breaking News

अंबिकापुर,@पत्नी को मारने के लिए टांगी लेकर दौड़ा रहा पति ने की आत्महत्या

Share

अंबिकापुर, 01 मई 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केपी अजिरमा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महादेव पैकरा पिता स्व. खोरा उम्र 36 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केपी अजिरमा का रहने वाला था। वह मंगलवार की शाम को घरेलु विवाद पर पत्नी को मारने के लिए टांगी लेकर दौड़ा रहा था। इस दौरान पत्नी अपना बचाव करते हुए स्वयं को एक कमरे में बंद कर दी। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो उसका पति घर के म्यार में फांसी पर लटका हुआ था। वह घटना की जानकारी पास पड़ोस को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@6 महीने में चौथी फरारी : प्लेस ऑफ सेफ्टी और बाल संप्रेक्षण गृह 2-2 से बराबर,आखिर कब जागेगा बाल संरक्षण तंत्र ?

Share बैठक दिन में,रात में फिर फरारी…2012 से खाली जिला बाल संरक्षण अधिकारी का पद,प्रभारी …

Leave a Reply