अंबिकापुर,29 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की प्रत्याशी शशी सिंह के पक्ष में प्रचार प्रसार और संगठनात्मक गतिविधियों को और विस्तार देने के लिये सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने बलरामपुर जिले के सामरी और रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा किया। दौरे की शुरुआत राजपुर में लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक से हुई। इस दौरान राजपुर लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी जोन, सेक्टर एवं बूथ प्रभारी मौजूद थे।
उनसे प्रचार प्रसार विशेष तौर पर कांग्रेस की गारंटी कार्ड और महालक्ष्मी योजना के फार्म वितरण के स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके उपरांत शंकरगढ, कुसमी, चांदो और बलरामपुर लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठकें क्रमवार हुई। कार्यकर्ताओं ने जानकारी दी कि महालक्ष्मी फार्म और गारंटी कार्ड को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। हजारो की संख्या में इन फार्मों का वितरण होने की जानकारी मिली है। आज के दौरे के दौरान आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने राजपुर, शंकरगण, कुसमी चांदो और बलरामपुर के कई गांवों में जनसंवाद भी किया। इस दौरान कई महिलाओं ने उनके माध्यम से महालक्ष्मी योजना का फार्म भी भरा। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक डॉ प्रीतम राम, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, बलरामपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी भी साथ थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur