Breaking News

अंबिकापुर@6 लीटर अवैध महुआ शराबके साथ आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर,28अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।6 लीटर महुआ शराब के साथ गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 27 अपै्रल को गांधीनगर पुलिस पेट्रोलिंग पर निकली थी। इस दौरान मुखबिर से जानकारी मिली की बिशुनपुर खुर्द में एक युवक शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो 6 लीटर महुआ शराब पाया गया। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी समीर टोप्पो उम्र 30 वर्ष निवासी बिशुनपुर खुर्द थाना गांधीनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सीतापुर@ विधायक रामकुमार टोप्पो ने घुटरापारा माझी बस्ती को लिया गोद

Share मूलभूत सुविधाओं से वंचित बस्ती के समग्र विकास का लिया संकल्प, ग्रामीणों की समस्याएं …

Leave a Reply