अंबिकापुर,28अपै्रल 2024(घटती-घटना)।यह लड़ाई सरकार बनाने से कहीं आगे देश के लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने की है। दो चरणों के मतदान के बाद यह साफ है कि जनता संविधान को बचाने की लड़ाई में इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी है। चार सौ पार और मोदी की गारंटी को भाजपा भूल चुकी है। पहली बार ऐसा हुआ है कि विरोधी पार्टियां अपने मंच से हमारे घोषणा पत्र की बात कर रहे हंै। उक्त बातें एआईसीसी सचिव चंदन यादव ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही।
एआईसीसी सचिव चंदन यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और फिर न्याय यात्रा से देश में नफरत कम हुई है। लोगो का भरोसा विकास की राजनीति पर बढ़ा है। यही बात भाजपा को पच नहीं रही। भाजपा देश को जाति-धर्म,खान-पान, पहनावा, रीति-रिवाज,बोली-भाषा के आधार पर तोडऩा चाहती है। संविधान उन्हें इसकी इजाजत नहीं देता। भाजपा और आरएसएस की मूल विचारधारा संविधान की प्रस्तावना से टकराती है। इसलिए ये संविधान बदलने की बात कहते हैं। ये नई बात नहीं है। अटल बिहारी बाजपेयी ने जस्टिस वेंकटचलैया की अध्यक्षता में संविधान की समीक्षा के लिए कमेटी बनाया था। यादव ने कहा यदि संविधान खत्म हो गया तो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ा वर्ग सहित बहुसंख्यक आबादी के हितों का संरक्षण खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री अपने दोस्तों को देश की सारी संपçा सौंप देंगे। 10 साल सरकार चलाने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी अपने कामों पर वोट मांगने की स्थिति में नहीं है। भय भूख और भ्रष्टाचार चरम पर है, मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ा है। यह सरकार चंद पूंजीपतियों के 16 लाख करोड़ माफ कर सकती है मगर किसानों को समर्थन मूल्य नहीं दे पाती। पत्रकार वार्ता में पादप बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, श्रम कल्याण मण्डल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, लॉक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आशीष वर्मा, अशफाक अली, मदन जायसवाल, दिनेश शर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, शिवेश सिंह, अविनाश कुमार शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur