अंबिकापुर,27 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। जमीन विवाद को लेकर महिला-पुरूषों ने अधेड़ की जमकर पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में स्वजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से रेफर करने पर अधेड़ को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज करेगी।
जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिला के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम करवां निवासी प्रयाग टेकाम 50 वर्ष के साथ, 26 अप्रैल को राजकुमार, राजू, सुनेती, परमिला ने जमीन हथियाने की बात कहते हुए गालीगलौज व हाथ-मुक्का, टांगी से जमकर मारपीट की थी। प्रयाग टेकाम की पत्नी को इसकी जानकारी नतनिन पुष्पा से मिली। पति से मारपीट की खबर मिलने पर टुबो बाई मौके पर पहुंची तो चारों उसे भी मारने के लिए दौड़ाए। मारपीट में घायल प्रयाग टेकाम इस बीच किसी तरह भागते अपने घर पहुंचा तो आरोपी उसके घर के आंगन तक पहुंच गए और पुनः मारपीट करने लगे। जब वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया तो आरोपी उसे छोड़कर चले गए। स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया था। इलाज के दौरान 26 अप्रैल को शाम 7.40 बजे वह दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur