Breaking News

अंबिकापुर@धारदार कटार लहराने वाला आरोपी जेल दाखिल

Share

धारदार कटार लहराने वाला आरोपी जेल दाखिल

अंबिकापुर,26 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए आरोपी से लोहे का धारदार कटार बरामद किया है। आरोपी सार्वजानिक स्थल पर कटार लहराकर आम नागरिकों को भयभीत कर रहा था। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस की नजर उपद्रवियों पर है। कोतवाली थाना पुलिस को 25 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्रतापपुर रोड धोबी नाला के पास सार्वजनिक स्थल पर, मुख्य मार्ग में कटारनुमा लोहे का धारदार औजार रखकर लहराते हुए सड़क से गुजरने वाले नागरिको को भयभीत कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को लोहे के कटार के साथ घेराबंदी करके अपने कजे में ली। आरोपी प्रभु दास 27 वर्ष प्रतापपुर रोड धोबीनाला के पास का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा मंे भेज दिया है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह, आरक्षक उपेंद्र सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply