अंबिकापुर,25 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी अंर्तगत ककना गांव में शादी समारोह में आए युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पस्ता थाना अंतर्गत पाढ़ी जंगल में महिला की सड़ी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस दोनों मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम करमी कंवरटोली थाना कुसमी निवासी 40 वर्षीय सुभाष पैकरा पिता शिवनाथ पैकरा बुधवार को ककना गांव में शादी समारोह में बारात आया हुआ था। अज्ञात कारण से वह पकरी पेड़ पर साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरा पस्ता थाना अंतर्गत पाढ़ी निवासी 55 वर्षीय मिहिया कोडाकू पति भगना कोडाकू अपने घर से 20 अप्रैल को महुआ बीबने के लिए पाढ़ी जंगल गई हुई थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी थी। इधर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार को उसकी लाश सड़ी गली अवस्था में पाढ़ी जंगल में मिली है। सूचना पर पहुंची पस्था थाना पुलिस ने मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur