Breaking News

अंबिकापुर,@वीवीआईपी प्रवास के बाद पूर्ववत किया गया गांधी स्टेडियम मैदान

Share

अंबिकापुर,25 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। वीवीआईपी प्रवास के दौरान उच्च सुरक्षा कारणों से जिला प्रशासन द्वारा गांधी स्टेडियम में हेलीपैड का निर्माण कराया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रशासन द्वारा 24 घंटे के भीतर ही पूर्ववत कर दिया गया है। इसके साथ ही आम जन और खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए रनिंग ट्रैक में भी आवश्यक संधारण करते हुए डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर विलास भोस्कर ने स्वयं गांधी स्टेडियम पहुंचकर निगम द्वारा कराए जा रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत और निगम की टीम मौजूद रही। कलेक्टर ने इस दौरान कहा कि प्रशासन आम जन के लिए है। बीते दिनों गांधी स्टेडियम में आवाजाही अवरुद्ध होने से आम जन और खिलाडिय़ों को हुई असुविधा के मद्देनजर त्वरित गति से काम करते हुए अब प्रशासन द्वारा आश्वासन अनुरूप मैदान को पूर्ववत किए जाने का कार्य भी पूर्ण किया गया है। इसके साथ ही आमजनता के लिए गांधी स्टेडियम पुन: कल सुबह से खोल दिया जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ऑपरेशन क्लीन जारी : इंजेक्शन से महुआ शराब तक लगातार कार्रवाई,लेकिन क्या नशे के असली सरगना अब भी पकड़ से दूर?

Share 24 घंटे में सप्लायर तक पहुंची टीम,अब गंगापुर में 200 किलो महुआ लाहन और …

Leave a Reply