- संवाददाता –
कुसमी ,23 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। कुसमी, तहसीलपारा संकटमोचन मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ भक्त गणों ने मनाया, मंदिर में सुबह से ही काफी संख्या में भक्त गण बजरंगबली की पुजा अर्चना किए तो वही भक्त गण हवन एवं आरती में भी शामिल होकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किये,फिर वही संकट मोचन समिति के सदस्यों के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया सर्व प्रथम ब्राम्हण समाज के लोगो को भंडारे प्रसाद खिलाकर भंडारे प्रसाद वितरण कार्यक्रम की शुरूवात की गई, बजरंगबली के भक्त गणों में काफी उत्साह रहा।भक्त गण पुरी श्रद्धा और लगन के साथ भांडरे प्रसाद वितरण कार्यक्रम में अपना सहयोग दिये जिससे की भारी संख्या में आए लोगो में भंडारे प्रसाद का वितरण किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur