Breaking News

अंबिकापुर,@आबकारी एक्ट के चार मामलों में 25 लीटर महुआ शराब जत

Share


अंबिकापुर,15 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस ने आबकारी एक्ट के चार मामलों में कार्रवाई कर 25 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। जिले के थाना गांधीनगर, लुण्ड्रा, उदयपुर, सीतापुर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। अवैध शराब की सर्वधिक जप्ती लुण्ड्रा थाना पुलिस ने की है और एक प्रकरण में 10 लीटर महुआ शराब जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक लुण्ड्रा थाना पुलिस ने बाबू लाल 45 वर्ष निवासी बकनाकला, जूनापारा से 10 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया वहीं घासी 52 वर्ष निवासी रिखी उदयपुर के कजे से 07 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया,दोनों मामलों में 34 (2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई है। गांधीनगर थाना पुलिस ने राजकुमारी यादव 42 वर्ष निवासी ठाकुरपुर से 04 लीटर व सीतापुर थाना पुलिस ने राजकुमार चैहान 37 वर्ष निवासी सुरेशपुर स्कूलपारा से 04 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है। दोनों मामले में 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में संबंधित थाना से उपनिरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक दिलीप दुबे,एसआर साहू, महिला प्रधान आरक्षक वीणा रानी तिर्की, आरक्षक अनिल बड़ा, पंकज देवांगन शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply