
अंबिकापुर,14 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। मैनपाट में शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। बरिमा गांव में एक घर में सो रहे 3 मासूम भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। बच्चों की मां उन्हें घर में सोता छोडक¸र दरवाजा बाहर से बंद कर पड़ोस में चल रही बकरा पार्टी में गई थी।
मैनपाट के ग्राम बरिमा पकरीपारा निवासी देवधन माझी किसी दूसरे राज्य में काम करने गया है। घर पर उसकी पत्नी सुधनी व 4 बच्चे रह रहे थे। पत्नी ही बच्चों की देखभाल कर रही थी। शनिवार की रात को मां 8 वर्षीय गुलाबी, 6 वर्षीय सुषमा व 4 वर्षीय रामप्रसाद को एक कमरे में सुला दी थी। इसके बाद बाहर से घर के दरवाजा को बंद कर बड़ी बेटी के साथ पड़ोस में चल रही बकरा पार्टी में चली गई थी। देर रात को जब वह नशे की हालत में वापस लौटी तो घर में आग लगा हुआ था। महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले पहुंचे और आग बुझाने की काशिश की। पर संसाधन न होने के कारण आग बुझाने में काफी विलंब हुआ। तीनों बच्चों का शव आपस में मिलपटा हुआ मिला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में आग लगने पर तीनों बच्चे घर से बाहर निलने की कोशिश कर रहे होंगे पर दरवाजा बंद होने के कारण भाग नहीं पाए। तीनों मासूम बच्चों का अवशेष आपस में लिपटा हुआ पाया गया।
गांव वालों ने बुझाई आग
महिला का शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। इस दौरान बच्चों की जलकर मौत हो चुकी थी। फिर इस घटना की खबर गांववालों ने कमलेश्वरपुर थाने में दी। सूचना मिलते ही सुबह तहसीलदार व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur