Breaking News

अंबिकापुर,@20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला हुई गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,14 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। आबकारी उडऩदस्ता टीम 14 अपै्रल को मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीडांड़ निवासी 1 महिला को 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि उडऩदस्ता टीम को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि थाना मणिपुर के ग्राम दर्रीडाड़ निवासी सुनीता रिशी अपने घर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब का निर्माण कर बेचती है। सूचना पर उडऩदस्ता टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी कार्रवाई कर सुनीता रिशी के कजे से 20 लीटर महुआ शराब एवं भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया। टीम ने महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क, 34(2) एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply