अंबिकापुर,08 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। महिला बाल विकास अधिकारी के पद पर नौकरी लगवा देने का झांसा देकर 10 लाख रुपए की ठगी की गई थी। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी भी फरार है। दोनों आरोपियों ने मंत्रालय में जान पहचान होने की बात बताई थी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार विनोद गुप्ता शहर के मिशन चौक केदारपुर का रहने वाला है। यह अपनी बेटी का नौकरी लगवाना चाह रहा था। इसकी पूर्व से संजय गुप्ता व किशोर गुप्ता से जान पहचान थी। इन दोनों ने विनोद गुप्ता को उसकी दो बेटियों की नौकरी लगवा देने की बात कही थी। इसके लिए दोनों आरोपियों ने विनोद गुप्ता से नगदी 7 लाख व 3 लाख रूपये बैंक खातों के माध्यम लिया था। इसके बाद दोनों आरोपियों ने न तो नौकरी लगवाया और न ही रुपए वापस कर रहे थे। विनोद गुप्ता ने फरवारी में मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी संजय गुप्ता उम्र 54 वर्ष निवासी जेन बेकरी गली मिशन चौक केदारपुर को गिरफ्तार किया है। वहीं किशोर कुमार गुप्ता अभी भी फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने गिरफ्तार संजय गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur