अंबिकापुर, 05 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। सरगुजा जिला से छाीसगढ़ युथ बास्केटबॉल टीम में बालक वर्ग में विक्की भगत और बालिका वर्ग में श्रेया दास का चयन 38 वीं राष्ट्रीय युथ बास्के टबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता पांडिचेरी, तमिलनाडु के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता 9 से 15 अप्रैल तक आयोजित है। सरगुजा संभाग से बास्केटबॉल खेल में ओपेन चैम्पियनशिप मैं चयन होना बड़ी उपलçध है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह दोनों बच्चे विगत कई वर्षों से गांधी स्टेडियम के बास्केटबाल ग्राउंड में अभ्यास करते आ रहे हैं और दोनों ही मेहनती खिलाड़ी हैं। उन्होंने बताया कि विक्की भगत गरीब परिवार से है वह हर दिन सुबह अखबार बाटता है उसके बाद शाम को अभ्यास करता है। दिन के बाकी समय अपने पिता के साथ फल ठेले पर फल बेचता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur