Breaking News

अंबिकापुर@निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित दो व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

Share

अंबिकापुर,04 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। सेजेस उमावि बतौली के व्याख्याता राजपाल देव खटकर और उ.मा.वि खैरवार के व्याख्याता कमलेश सिंह को निर्वाचन ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर नोडल अधिकारी शिकायत एवं सीईओ जिला पंचायत सरगुजा द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत कंट्रोल रूम शिकायत शाखा में सरगुजा जिले से संबंधित और प्राप्त ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन शिकायत के पंजीयन कर निराकरण हेतु, उच्च अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी के माध्यम से प्रेषित किए जाने हेतु उक्त व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है। बिना किसी सूचना के अनाधिकृत रूप से कर्तव्य से अनुपस्थित रहने पर इन्हें नोटिस जारी किया गया है और अपना स्पष्टीकरण दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर प्रस्तुत करने कहा गया है। समयावधि में उार प्राप्त नहीं होने अथवा समाधान कारक नहीं पाए जाने की स्थिति में एक तरफा कार्यवाही की जाएगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply