अंबिकापुर,03 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। अवैध शराब बिक्री के मामले में सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सीतापुर, दरिमा, कमलेश्वरपुर व उदयपुर पुलिस ने अलग-अलग 6 मामलों में 6 आरोपियों से कुल 41 लीटर महुआ शराब जत किया है। थाना सीतापुर क्षेत्र के ग्राम कुनमेरा निवासी तेजू नंदन चौहान, उम्र 35 वर्ष के कजे से 10 लीटर, सनीता कुजूर से 4 लीटर, थाना उदयपुर पुलिस द्वारा ग्राम मोहनपुर निवासी मनोज कुमार मिर्रे से 15 लीटर, थाना दरिमा थाना क्षेत्र के ्रग्राम कंठी निवासी दिलीप अगरिया के कजे से साढ़े चार लीटर, आरोपी पुनमासो कंवर से 4 लीटर एवं थाना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर निवासी रामप्रसाद मांझी के कजे से साढ़े तीन लीटर महुआ शराब जत किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur