दो आरोपी गिरफ्तार,क्षेत्र में तनाव की स्थिति
अंबिकापुर,03 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। रघुनाथपुर चौकी अंतर्गत निवासी 2 स्कूली छात्राएं मंगलवार को परीक्षा देने स्कूल गई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 2 बजे वे स्कूल से निकली थीं। इसी बीच एक धर्म विशेष के 2 युवक कार में सवार होकर वहां पहुंचे और छात्राओं को बैठाकर ले गए। छात्राएं जब घर नहीं पहुंचीं तो परिजनों ने उसकी रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन व तकनीकी जानकारी एकत्र की तो उनके रांची में होने का पता चला। इसके बाद रांची पुलिस की मदद से पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों छात्राओं को उनके कजे से बरामद कर उनके परिजन के सुपुर्द कया गया। इधर रघुनाथपुर पुलिस दोनों युवकों को गिरफ्तार कर ले आई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मंगलवार की रात ही दोनों युवकों को रघुनाथपुर चौकी लाया गया। इधर छात्राओं के परिजन व स्थानीय लोगों ने चौकी में हंगामा किया। उन्होंने आरोपियों के घर में पत्थरबाजी करने व जलाने का भी प्रयास किया। वहीं एनएच-43 पर बुधवार की सुबह चक्काजाम करने काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हुए। लोगों के गुस्से को देखते हुए सरगुजा पुलिस द्वारा भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई थी। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे थे। पुलिस ने चक्काजाम करने पहुंचे लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद रोका। स्थानीय लोगों द्वारा एक धर्म विशेष के आरोपी युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि 2 युवकों द्वारा 2 स्कूली छात्राओं का अपहरण किया गया था। शिकायत मिलते ही सायबर व स्थानीय पुलिस की टीम ने आरोपियों को रांची से गिरफ्तार कर उनके कजे से छात्राओं को बरामद किया। आचार संहिता को देखते हुए लोगों को इकट्ठा होने से रोका गया। मामले में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur