अंबिकापुर,03 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। महिला को शादी का झांसा देकर बिहार के एक वकील द्वारा बलात्कार व अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वयरल कर दिया गया था। इस मामले में पीडि़ता ने सीतापुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वकील को बिहार से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में पीडि़ता की बहन बिहार के एक लडक¸े के साथ भाग गई थी। मामले में दौरान पीडि़ता की जान पहचान लडक¸ा पक्ष के वकील रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर बिहार हुई थी। इसके बाद दोनों लगातार बातचीत करते थे। जबकि पीडि़ता शादी शुदा व एक बच्चे की मां है। वकील ने पीडि़ता को प्यार व शादी करने का झांसा देकर कई बार बलात्कार किया। इस दौरान वकील ने यादगार के रूप में बोलकर पीडि़ता का अश्लील वीडियो भी बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट 23 मार्च को सीतापुर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रितिक रोशन निवासी समस्ती बिहार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376(2)(ढ), 509(ख) एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(क) अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में सीतपुर से आरक्षक पंकज देवांगन, आरक्षक संजय एक्का इत्यादि की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur