Breaking News

रायपुर@पूर्व सीएम बघेल को स्लीपर सेल वाले बयान पर मानहानि का नोटिस

Share


रायपुर,02 अप्रैल 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में कांग्रेस में कुछ लोगों को स्लीपर सेल बताया था। स्लीपर सेल के बयान के अब उन्हें खासा विरोधों का सामना करना पड़ रहा है।अब इस मामले में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने वकील सौरभ चौबे के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा है और 15 दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा है।
क्या है विवाद
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कुछ समय पहले मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि, कांग्रेस में कुछ लोग खराब नीयत से स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। वे पार्टी की बेहतरी नहीं चाहते हैं। बता दें कि स्लीपर सेल आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वालों की भाषा है। आतंकवादी संगठन में स्लीपर सेल आम आदमी की तरह काम करते हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply