अम्बिकापुर, 31 मार्च 2024 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा कठरापारा में जेसीबी से दीवार तोड़ा जा रहा था। इस दौरान दीवार मकान मालिक के पिता पर गिर गया और दबने से गंभीर रूप से वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र के रिपोर्ट पर पुलिस ने जेसीबी चालक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार राजेश किण्डो जजगा कठरापारा का रहने वाला है। इसके पिता बलराम किण्डो के नाम से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। पुराने कच्चे के मकान तोड़वाकर पीएम आवाज निर्माण कराने के लिए जेसीबी से दीवार तोड़वा रहा था। इस दौरान 29 मार्च को जेसीबी से दीवार तोडऩे के क्रम में दीवार बलराम के ऊपर गिर गया। इस दौरान चालक को रूकने के लिए हाथ से इसारा किया गया पर वह नहीं रूका। गंभीर स्थिति में बलराम को इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र राजेश की रिपोर्ट पर सीतापुर पुलिस ने आरोपी जेसीबी चालक गंगाधर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 304(ए) के तहत कार्रवाई कर जेल दखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur