अम्बिकापुर,29 मार्च 2024 (घटती-घटना)। जशपुर जिले के दुलदुला के 13वीं बटालियन बी कंपनी में पदस्थ सीएएफ का जवान 27 मार्च सडक¸ दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे जशपुर अस्पताल में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया था। यहां जांच के दौरान 28 मार्च की शाम को चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मुकेश बघेल पिता मोरमुकट बघेल उम्र 38 वर्ष यूपी के सादाबद का रहने वाला था। वह सीएएफ का जवान था और जशपुर जिले के दुलदुला 13वीं बटालियन बी कंपनी में पदस्थ था। 27 मार्च की शाम को बाइक से अपने दोस्त से मिलने गया था। वहां से वह वापस कंपनी लौट रहा था। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर सडक¸ पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर कंपनी के जवानों ने उसे इलाज के लिए दुलदुला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए जशपुर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से भी उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur