Breaking News

अंबिकापुर,@540 ग्राम गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर, 29 मार्च 2024 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने गांजा बिक्री किए जाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला अपने घर के मिट्टी के चुल्हे में राख से ढक कर 540 ग्राम गांजा रखी थी। जिसे पुलिस ने जत किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार 28 मार्च को कोतवाली पुलिस को जानकारी मिली की पूर्व में चालान हुए रनपुरखुर्द निवासी मो. सफर अपनी पत्नी मजीदा खातून से गांजे का अवैध कारोबार करा रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस महिला के घर पहुंची। महिला अपने घर में बने मिट्टी के चुल्हे में राख से ढक कर 540 ग्राम गांजा रखी थी। जिसे पुलिस ने जत कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply