Breaking News

अंबिकापुर@ बतौली में हुए सड़क हादसे में घायल एक और युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,24 मार्च 2024 (घटती-घटना)। एनएच 43 स्थित बतौली पुल के पास शनिवार की सुबह हुए सडक¸ हादसे में चार घायलों में से एक युवक की मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। वहीं एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई थी। जबकि तीन का इलाज अभी भी जारी है।
जानकारी के अनुसार प्रभु राम पिता बंधन नगेशिया (18) बगीचा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। शनिवार की सुबह अपने जीजा देवधर व सुरजो बाई के साथ दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर बतौली से अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी बतौली के पास पुलिया के पास बाइक की भिड़ंत स्कूटी सवार से हो गई थी। दुर्घटना में देवधर की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं प्रभु, सुरजो बाई के अलावा स्कूटी सवार मनोज व मनोज गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। चारों को इलाजा के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान प्रभु राम की भी मौत हो गई। वहीं शेष घायलों का इलाज चल रहा है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply