अम्बिकापुर ,23 मार्च 2024 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सरगुजा आज डॉयल 112 के आरक्षक अमित मझवार और वाहन चालक राकेश बड़ा को नगद और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया है। 21 फरवारी को थाना लखनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चांदी सुन्दरपुर में महिला को प्रसव पीड़ा होने की सूचना पर पीडि़ता के घर सडक¸ से 1 किमी अन्दर होने से वाहन नहीं पहुंच पाती थी, उपरोक्त कर्मचारियों द्वारा पीडि़ता के परिजनों के सहयोग से पगडण्डी रास्ते में सावधानी पूर्वक चलकर वाहन तक लाया गया तथा उपचार हेतु शासकीय अस्पताल हेतु रवाना हुए, अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही प्रसुता द्वारा नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रसव उपरांत शिशु व पीडि़ता को शासकीय अस्पताल लखनपुर ले जाकर भर्ती कराया गया। उक्त सराहनीय कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशंसा व्यक्त किया गया है, एवं कर्मचारियों के कर्तव्य पालन की अपेक्षा के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur