अंबिकापुर, 22 मार्च 2024 (घटती-घटना)। आबकारी विभाग के उडऩदस्ता टीम ने ग्राम रेवापुर से दो पेटी मध्यप्रदेश की अवैध अग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में रखकर बेचने का काम करता था। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से जानकारी मिली रही थी कि दरिमाा थाना क्षेत्र के ग्राम रेवापुर निवासी चंद्रशेखर सिंह अपने घर में अंग्रेजी शराब रखकर बेच रहा है। मुखबिर की सूचना पर 22 मार्च को टीम ने उसके घर छापामार कर 2 पेटी मध्यप्रदेश की गोवा व्हिस्की शराब जत किया है। टीम ने आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ छाीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 34 (2) 36 एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई के दौरान आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, अशोक सोनी, रामाधार कुशवाहा, नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता उपस्थित रहे।
Check Also
अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट
Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur