अंबिकापुर 16 मार्च 2024(घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में सेंट्रिंग का काम करने के दौरान 15 मार्च को एक ग्रामीण गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार विनोद बारी उम्र 55 वर्ष उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरीपानी का रहने वाला था। वह 15 मार्च को मजदूरी करने ग्राम रामानंदगांव गया था। यहां सेंट्रिंग का काम करने के दौरान वह गिर गया था। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
death body under white cloth
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur