Breaking News

अंबिकापुर,@छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,15 मार्च 2024 (घटती-घटना)। 3 माह पूर्व इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी किए जाने से दुष्प्रेरित होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दोषी पाए जाने पर मणिपुर पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
पुलिस के अनुसार एक छात्रा मणिपुर थाना क्षेत्र के मठपारा में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई करती थी। तीन माह पूर्व इसके मामा-मामी घर में नहीं थे। इस दौरान मृतका अपनी बड़ी बहन के साथ यहां थी। 12 दिसंबर की रात को छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में पाया गया कि आरोपी ममता ङ्क्षसह द्वारा इंस्टाग्राम में मृतका का फोटो अपलोड कर अश्लील टिप्पणी की थी। इसे दुष्प्रेरित होकर छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने ममता ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 305 व 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा, नीलम यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर 2023 को आरोपी ने मृतका छात्रा का फोटो के साथ टैग कर अश्लील टिप्पणी की थी। मृतका व ममता में पूर्व से जान पहचान था। मृतका का एक लडक¸े से जान पहचान थी। उसी लडक¸े से आरोपी युवती का भी जान पहचान था। आरोपी लडक¸ी उस लडक¸े से शादी करनी चाहती थी। इसी बीच आरोपी लडक¸ी को पता चला की उसी लडक¸े से मृतका का भी पहचान है और दोनों घुमने गए हुए हैं। यह बात ममता ङ्क्षसह को अच्छा नहीं लगा और मृतका का फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर अश्लील टिप्पणी की थी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply