अंबिकापुर, 14 मार्च 2024 (घटती-घटना)। अंबिकापुर के वार्ड क्रमांक 45 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड में तेरापंथ समाज द्वारा तेरापंथ भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए गुरुवार को जैन संस्कार विधि द्वारा भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इसमें लगभग सभी तेरापंथ समाज के सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही इस विधि द्वारा सभी व्यक्तियों को यह ज्ञात हुआ कि हिंसा का अल्पिकरण करके किस प्रकार सभी मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। पूजा के लिए रायपुर से संस्कारक अर्पित गोखरू ने जैन संस्कार विधि से पूजा संपन्न करवाई तथा तेरापंथ समाज की सभा अध्यक्ष मनोज डागा ने संस्करक और सभी सदस्यों का अभिवादन किया। समाज के सभी सदस्यों का उत्साह इस बात से पता चलता हे कि सभी उपस्थित सदस्यों ने जब तक भवन निर्माण नहीं होता तब तक किसी भी एक चीज का त्याग करने का संकल्प लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur