Breaking News

अंबिकापुर@महिलाओं व बालिकाओं को कराया गया कानूनी प्रावधानों से अवगत

Share

अंबिकापुर,14 मार्च 2024 (घटती-घटना)। ‘विश्वास अभियान’ के तहत महिलाओं को विधिक अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत सरगुजा पुलिस द्वारा कराया गया। गुरुवार को सरगुजा पुलिस स्वाधार गृह एवं बालिका गृह में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं से रूबरू होकर उनकी समस्या सुनी। इस दौरान पुलिस ने उनके अपराधों एवं बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम एवं छाीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी महिला सुरक्षा सम्बन्धी ऐप अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप उपयोग करने की समझाइश दी गई। साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धी प्रावधान के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एमएसएसवीपी संचालिका डॉ. मीरा शुक्ला व अन्य महिला स्टाफ उपस्थित रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply