होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज,अम्बिकापुर में एक्सपर्ट लेक्चर सम्पन्न
अंबिकापुर,13 मार्च 2024(घटती-घटना)। होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज के गणित विभाग द्वारा 12 मार्च को महाविद्यालय के कॉन्फें्रस हॉल में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ के निर्देशन में एक्सपर्ट लेक्चर का आयोजन किया। इस दौरान प्रोफेसर एसके पाण्डेय, प्रोफेसर एंड हैड, आईआईटी बीएचयू, वाराणसी उारप्रदेश ने गणितीय मॉडलिंग विषय पर आपने ओजपूर्ण वक्तव्य में सर्वप्रथम गणित विषय व गणितीय मॉडलिंग के उपयोग को सभी के लिए अनिवार्य बताया तथा गणित को विज्ञान की माता की संज्ञा दी। विषय-वस्तु को बड़े रोचकता व सरलता से उदाहरण और अनुप्रयोग सहित प्रस्तुत करते हुए गणितीय मॉडल व इसके नामकरण की पद्धति को विस्तार पूर्णक बताया। कार्यक्रम के दूसरे विद्वान वक्ता प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह, को -आर्डिनेटर, स्कूल ऑफ मैटेरियल्स साइंस एंड टेक्नोलॉजी, आईआईटी बीएचयू, वाराणसी उारप्रदेश ने साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी विषय पर अपने शानदार वक्तव्य में पदार्थ विज्ञान में उपयोगी तकनीकों की सविस्तार जानकारी देते हुए नैनो तकनीक को समझाया। उक्त आयोजन में मंच का संचालन आलोक चक्रवर्ती, सहायक प्राध्यापक,गणित ने किया तथा उन्होंने बताया कि किसी अमूर्त तंत्र के अवयवों से होने वाले अन्तर्सम्बन्धों का गणित की भाषा में वर्णन गणितीय मॉडलिंग है। आयोजन में आभार की विधिवत अभिव्यक्ति सि. दिव्या गुलाब मिंज, सहायक प्राध्यापक, गणित द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सि. शांता जोसेफ ने छात्राओं को गणित के सूत्रों तथा अवधारणाओं का अनुप्रयोग कर देश का एक सफल गणितज्ञ बनने का सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में गणित विभाग से सहायक प्राध्यापक श्वेता सिंह तथा भौतिक विषय से सहायक प्राध्यापक मधु पाण्डेय व गणित विभाग की सम्पूर्ण छात्राएं उपस्थित रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur