अंबिकापुर, 06 मार्च 2024 (घटती-घटना)। महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण शक्ति वंदन अभियान अंतर्गत संकल्प से शक्ति व संगठन से समृद्धि कार्यक्रम जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम कुन्नी में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग बीस ग्राम पंचायतों की सैकड़ों महिला समूहों की महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उद्बोधन को ध्यान से सुना तथा बिहान योजना के बारे में सभी जानकारियों को विस्तार से समझा द्य इस अवसर पर मुख्य अतिथि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार कटिबद्ध है। वास्तव में नारी शक्ति के उत्थान से ही देश का उत्थान सम्भव है हमारी भाजपा की सरकार ने इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ महिलाओं को आगे आकर उठाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री राधे श्याम ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह , भैयालाल साहू, प्रेमा तिग्गा, राकेश साहू, युवा मोर्चा महामंत्री आरकेश यादव, युवा नेता अभय वर्मा, प्रवीण यादव, कौसलेश प्रजापति एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष, जनपद सीईओ एवं अधिकारी कर्मचारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur