अंबिकापुर,06 मार्च 2024 (घटती-घटना)। चोरी के मामले में पुलिस ने एक नबालिग को पकड़ा है। नाबालिग द्वारा गोरसीडबरा स्थित सूने मकान का ताला तोडक¸र नगदी 12 हजार व अन्य सामान पार कर दिया था। पुलिस ने उसे सुधार के लिए बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार लवली राज कुजूर गांधीनगर थाना क्षेत्र के गोरसीडबरा का रहने वाला है। 26 जनवरी को वह अपने परिवार के साथ गृहग्राम रांची गया था। 28 को वापस आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था और घर में रखा 12 हजार नगदी, एक लैपटॉप, 1 स्पीकर, 1 डिवाइस, 1 स्मार्ट वॉच, 1 रूम हीटर चोरी कर लिया गया था। लवली ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक नबालिग को पकडक¸र पूछताछ की तो वह चोरी करने की बाता स्वीकार की। पुलिस ने नबालिग के कजे से चोरी की सामान भी बरामद की किया है। वहीं शांतिनगर अजिरमा निवासी मिलिंद डबले अपने घर के शेड में घर के उपयोग के लिए वाशिंग मशीन रखा था। 21 फरवारी को परिवार के लोग खाना पीना खाकर सो गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर ने शेड से वाशिंग मशीन पार कर दिया था। मिलिंद की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने एक नबालिग व सुजीत शुभम तिग्गा उम्र 23 वर्ष निवासी बिशुनपुर गोरसीडबरा व राजा लकड़ा उम्र 18 वर्ष निवासी बिशुनपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कजे से चोरी की वाशिंग मशीन भी बरामद किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur