Breaking News

अंबिकापुर,@गला रेतकर युवक की हत्या ,आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

Share

रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत आनंदपुर की घटना

अंबिकापुर,06 मार्च 2024 (घटती-घटना)।रामानुजगंज-बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर थाना अंतर्गत आनंदपुर में के युवक का शव सडक¸ किनारे मिला है। युवक की बेरहमी से गला रेंतकर हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से आक्रोशित लोगों ने रेवतीपुर में चाजाम कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रामचंद्रपुर लॉक अंतर्गत ग्राम आनंदपुर निवासी युवक जमशेद अंसारी 28 वर्ष का गला कटा हुआ शव बुधवार सुबह आनंदपुर-सिलाजू मार्ग में बेलवादामर के पास सडक¸ किनारे पड़ा मिला। सूचना पर रामचंद्रपुर पुलिस बल मौके पर पहुंची गई है। परिजनों ने बताया कि जमशेद अंसारी सोमवार को गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर ग्राम रेवतीपुर ससुराल में अपनी पत्नी एवं दो बच्चों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया था। आज सुबह उसका शव सडक¸ किनारे देखा गया। मृतक जमशेद कमाने के लिए सूरत, गुजरात गया था। वहां से करीब एक माह पूर्व घर वापस आया था। घटना से आक्रोशित लोगों ने रेवतीपुर में चक्काजाम कर दिया है। चक्काजाम के कारण रामचंद्रपुर व सनावल मार्ग बंद हो गया है। मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंचे हैं। चक्काजाम कर लोग आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बलरामपुर एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ने युवक के हत्या की पुष्टि की है। एएसपी सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। उसका गला आधा कटा हुआ व हाथ टूटा हुआ है। संभवत: उसपर डंडे से हमला करने के बाद उसकी हत्या की गई है। मौके से पुलिस ने एक बाइक एवं दो मोबाइल जत किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply