- संवाददाता –
अंबिकापुर,04 मार्च 2024(घटती-घटना)। उारी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर सरगुजा संभाग में भी देखा जा रहा है। रविवार की सुबह घने बादल व तेज हवा के साथ बारिश होने के बाद रात में भी मौसम का प्रकोप देखा गया। देर रात को तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। आंधी-पानी ने सबसे ज्यादा नुकसान मैनपाट के ग्राम सुपलगा व पैगा में हुआ है। लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों के कच्चे मकान के शेड व छप्पर उड़ गए। इससे ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं तीन से चार स्थानों पर पेड भी गिरे हैं। आंधी-तूफान में अमित पिता रामधानी, अशोक पिता रामधानी, रमय्या पिता आशा राम, , चैन सायं पिता उदयभान, बुलकन पिता हरी सहित अन्य ग्रामीणों के कच्चे घरों का छत क्षतिग्रस्त हो गया है। जबकि रामप्रसाद पिता सुरजन के घर के ऊपर पेड़ गिर गया। गनीमत था कि घटना से किसी की जान नहीं गई। प्रकृति का यह रुद्र रूप देख ग्रामीण सहमें रहे। घरों को नुकसान पहुंचने से गरीब परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। तेज आंधी-तूफान के कारण सबसे ज्यादा नुकसान मैनपाट के ग्राम सुपलगा व पैगा में हुआ है। आंधी-तूफान में कई जगहों पर बिजली खंभा व तार टूट गए हैं। इससे तीन से चार मोहल्लों में अंधेरा छाए हुए हैं। वहीं विद्युत विभाग द्वारा मरम्मत शुरू करा दिया गया है। पर कई स्थानों पर तार टूटने व विद्युत खंभा गिरने से सोमवार की रात तक मरम्मत कार्य पूर्ण नहीं हो सका है।
11.4 मिमी हुई बारिश
मौसम वैज्ञानिक एसके मंडल ने बताया कि इस वर्ष पश्चिमी विक्षोभ के कारण बार-बार मौसम खराब हो रहा है। जनवरी से लेकर अब तक लगभग 10 बार मौसम में बदलाव आया है। फिलहाल उारी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण छाीसगढ़ में निम्न एवं मध्य स्तरीय बादलों की उपस्थिति देखी जा रही है। इसका असर शनिवार की मध्य रात से ही देखा जा रहा है। रविवार की सुबह तेज हवा के घने बादल छाए रहे। इस दौरान लगभग 11.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद पूरे दिन बादलों की सक्रियता देखी गई। असमय बारिश व बादल छाए रहने से रबी फसल को काफी नुकसान होने की अंदेशा बना हुआ है। वहीं सजी की खेती को सबसे ज्यादा नुकसान हो रही है। आम पेडों¸ के बौर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। इस नुकसान के कारण संभाग भर में किसानों के चेहरे में मायूसी स्पष्ट झलकने लगी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur