Breaking News

जशपुरनगर @बदमाशों ने स्टेट बैंक में लगाई आग,पुलिस जांच में जुटी

Share


जशपुरनगर 03 मार्च 2024 (ए)। पत्थलगांव स्टेट बैंक में चोरी का प्रयास विफल हो जाने के बाद बदमाशों ने वहां आग लगा दी। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम और अन्य लोगों ने जब यहां आग की लपटें और धुंआ उठता देखा, तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इससे समय रहते फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।बता दें कि इस बैंक में पहले भी सेंधमारी कर लाखों रुपये चोरी होने की घटना हो चुकी है। उप पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप ने बताया कि रविवार तड़के पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को बैंक के अंदर से आग की लपटें और धुंआ उठता दिखाई दिया था। जिसके बाद तत्काल दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने फिर से सेंधमारी की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन नगद रकम ले जा पाने में विफलता की बात सामने आ रही है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों के साथ जांच शुरू कर दी है। जिसमें चौकीदार की अनुपस्थिति की बात भी सामने आई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply