सूरजपुर, 03 मार्च 2024 (घटती-घटना)। प्रेमनगर विधानसभा के विधायक भूलन सिंह मरावी, कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता तथा अन्य जन प्रतिनिधियों, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.एल. ध्रुव, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अजय मरकाम की उपस्थित में जिला अस्पताल परिसर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 0 से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया। जिले में पल्स पोलियो अभियान आज बूथों पर तथा 04 एवं 05 मार्च 2024 को घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य कार्यकताओं लगभग 104660 (एक लाख चार हजार छः सौ साठ) 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जायेगी, इस कार्यक्रम की निगरानी राज्य, जिला तथा विकास खण्ड स्तर से किया जायेगा ताकि एक भी बच्चा दवा पीने से छूटे नहीं। उपस्थित समारोह के प्रतिनिधियों तथा कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि अपनी सहभागिता दे तथा इस कार्यक्रम को सफल बनाए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur