- करोड़ो रुपए लगाने पर देते हैं गिफ्ट में महंगी महंगी कार:सूत्र
- इनका धंधा वैध या अवैध जांच एजंसियों के लिए जांच का विषय
- ईडी और आईटी को भी इनके कारोबार की करनी चाहिए जांच
- आलीशान ऑफिस, घर व कार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
-विशेष संवाददाता-
अंबिकापुर/सूरजपुर/कोरिया 03 मार्च,2024 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में अशफाक उल्ला नाम काफी चर्चा में है और चर्चा में होने की वजह यह है कि यह आदमी शेयर मार्केट के नाम पर कई व्यापारियों का पैसा 10 से 15 प्रतिशत ब्याज में लेकर शेयर मार्केट में लगाता है यह कारोबार कहीं ना कहीं अवैध तरीके से संचालित है पर इस काम की ओर अभी तक किसी का भी ध्यान नहीं गया है सूत्रों की माने तो यह व्यक्ति इस समय गोल्डमैन से कम नहीं है गले में मोटी चैन हाथों में ब्रेसलेट दसों उंगली में अंगूठी सब सोने की है,रहन-सहन भी ठाठ वाले हैं 50 लाख की गाड़ी में चलते हैं और शानदार ऑफिस बनाकर अपना व्यापार संचालित कर रहे हैं पर उनके पास कोई ऐसा ठोस कोई दस्तावेज नहीं है जिसमें यह दूसरों से पैसे लेकर ब्याज पर लगा सके, इस समय ब्याज के पैसे को लेकर यह चर्चाओं में है और यह भी बताया जा रहा है हाल फिलहाल में इनकी शादी भी आलीशान महल में होने जा रही है अपने होने वाली पत्नी को भी लाखों के गिफ्ट यह देने जा रहे हैं, पर सवाल तो यहां यह है कि आखिर यह ऐसा कौन सा काम कर रहे हैं जिसमें इतना पैसा आ रहा है और यदि यह पैसा आ रहा है तो यह पैसा वैध है या अवैध है? इसकी भी जांच होनी चाहिए जिस तरह से इनका नाम बड़ा हो रहा है और व्यापारियों के दो नंबर के पैसे इनके पास लगाए जा रहे हैं और हर महीना भी अच्छा खासा रिटर्न दिया जा रहा है पर इसका कोई भी लेखा-जोखा नहीं है, सिर्फ उचन्ति में यह सारे व्यापार संचालित हो रहे हैं, कहने को तो व्यापारियों का पैसा यह शेयर मार्केट में लगाते हैं पर पैसे देने वाले व्यापारियों का नाम उसमें नहीं होता। महादेव एप जैसी मामला कहीं यह भी ना करोड़ों का निकल जाए पैसे डूबने की संभावना भी खूब है यहां तक की पैसे लगाने वाले को महंगी महंगी कार भी गिफ्ट की जा रही है। इस कारोबार का तार अंबिकापुर से जुड़ा हुआ है अंबिकापुर के भी कई लोग इसमें शामिल है।
चर्चा तो यह भी है की आलीशान कार्यालय बंगला, महंगी गाडियां और सूटबूट में आजकल जिले के एक युवक का आजकल एक नया ही व्यवसाय जिले में जारी है जो किस तरह का व्यवसाय है यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन सूत्रों की माने तो लोग उनके पास अपना काफी पैसा इन्वेस्ट करते हैं और अधिक पैसा देने वाले को वह महंगी कार गाडियां भी तोहफे में देते हैं। युवा जिसने एक आलीशान कार्यालय खोल रखा है का नाम अशफाक उल्लाह बताया जा रहा है जो उसके कार्यालय के समाने भी बड़े बड़े अक्षरों में लिखा हुआ है। और यह कार्यालय शहर में नहीं गाँव ने संचालित है बताया जा रहा है की पैसा इन्वेस्ट या पैसे को सही जगह उपयोग कर पैसा लगाने वाले को निश्चित लाभ प्रदान करने का यह वादा दिलाते हैं और लोग निश्चित लाभ के लिए इनके पास अपनी गाढ़ी कमाई लेकर जाते हैं और वहां पैसा लगाते हैं। वैसे सूत्रों का कहना है की यह चिट फंड जैसा कुछ मामला हो सकता है क्योंकि पैसा लगाने वाले को यह जिस हिसाब से निश्चित लाभ प्रदान करने का वादा या दावा करते हैं ऐसा किसी व्यवसाय में इतनी जल्दी संभव नहीं है वहीं पुरवर्ती कांग्रेस सरकार ने कई चिट फंड कंपनियों में अपनी गाढ़ी कमाई गंवा चुके लोगों को किसी तरह उनका पैसा लौटाया था जो लगभग डूब चुका था। क्या यह ऐसा ही कोई चिट फंड जैसा मामला है जिसमें लोगों को प्रलोभन के तहत फंसाया जा रहा है यह भी जांच का विषय होना चाहिए? वैसे बताया जा रहा है की सूरजपुर, कोरिया, एमसीबी व सरगुजा जिले में यह युवा अपना व्यवसाय फैला रहा है जिसमे लगातार लोग जुड़ रहे हैं और जुड़ने की वजह प्रलोभन मात्र है जो उन्हे काफी बड़े स्तर पर प्रदान करने का दावा युवा व्यवसाई द्वारा किया जा रहा है। यह खबर जन चर्चो के आधार पर है घटती-घटना इसकी पुष्टि नहीं करता पर जांच की मांगा जरुर करता है और अपील करता है सावधान रहे नहीं तो फ्रॉड के शिकार हो सकते है।
दो नंबर वाले पैसे का लगाया जा रहा है इनके पास
बताया जा रहा है की पैसा अधिकांश वह लोग लगा रहे हैं जिनके पास दो नम्बर का पैसा है जिसे और वह बढ़ाना चाहते हैं। दो नम्बर वालों के साथ ही कुछ आम लोग भी पैसा लगा रहे हैं। यह किस स्तर पर जारी व्यवसाय है इसकी जांच अवश्य की जानी चाहिए।
पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित कई शासकीय कर्मचारी व अधिकारी इनके चपेट में
इस व्यवसाई के पास पैसा लगाने वाले अधिकांश या तो अधिकारी हैं पुलिसकर्मी हैं या कर्मचारी हैं शासकीय। यह सभी इनके चपेटे में हैं। अब इन्हे किस तरह इन्होंने लपेटे में लिया है यह तो पता नहीं लेकिन सूत्रों के अनुसार बड़ी संख्या है ऐसे लोगों की। वैसे बताया जा रहा है की इनके द्वारा लोगों को जिस तरह का प्रलोभन दिया जा रहा है उसके बाद लोग इतने लालच में हैं की कई लोग बैंक से लोन लेकर भी इनको पैसे दे रहे हैं जिसे यह शेयर मार्केट में लगाने की बात कहकर उन्हे एकमुश्त हर माह याज दे रहे हैं। वैसे चिटफंड का व्यवसाय ऐसा ही होता है,जब तक पैसा आता रहता है इसका पैसा उसको भुगतान किया जाता रहता है वहीं जैसे ही आवक कम होती है धंधा बंद कर ऐसे संचालक फरार हो जाते हैं।
शेयर मार्केट के नाम पर पहले भी चलाई जाती थीं संस्थाएं, लगभग सभी हुईं बंद,सभी में लोगों का डूबा पैसा
शेयर मार्केट की बात भी करें तो पहले भी संभाग में शेयर मार्केट के नाम पर कई जगह पैसे लगाने वाली संस्थाएं खोली गई थीं जहां लोगों को निश्चित याज या लाभ निवेश राशि पर दिया जाता था और बाद में कुछ माह तक उन्हे लाभ मिलता रहा लेकिन बाद में उनका मूलधन ही डूब गया और जब पैसा निवेश करने वालों ने अंत में आंकलन किया तो उन्हे यह आभास हुआ की वह ठगी का ही शिकार हुए। अब ऐसे में यदि यह भी यदि शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से याज में पैसा ले रहे हैं तो जरूरी नहीं हमेशा लाभ ही मिलता जाए,जब हानि होगी तब पैसा निवेश करने वालों को आभास होगा और तब तक देर हो जायेगी और उनका पैसा डूब चुका होगा।
अभी तक ईडी व आईटी की नजर क्यों नहीं पड़ी इन पर
आजकल ईडी और आईटी की टीमें लगातार कार्यवाही कर रही हैं, हर ऐसे मामले में वह नजर बनाए हुए हैं जिसमे जरा सा भी उन्हे कोई आर्थिक अराजकता या आर्थिक गलतियों का अंदाजा है। ऐसे में इस युवा के कारोबार और उसके कम समय में ऐसे किसी व्यवसाय को स्थापित किए जाने की जानकारी इन्हे कैसे नहीं मिली जबकि यह खुलेआम यह व्यवसाय कर रहा है। ईडी और आई टी की टीमों की नजर से अब तक कैसे बचा हुआ है यह युवा और इसका यह व्यवसाय जिसमे लोगों की गाढ़ी कमाई लगातार लगाई जा रही है और जो प्रलोभन देकर लगवाई जा रही है। बताया जा रहा है पैसा भी छोटी मात्रा में इन्वेस्ट नहीं कराया जा रहा है पैसा बड़ी मात्रा में इन्वेस्ट कराया जा रहा है। अब ऐसा कौन सा व्यवसाय है जहां केवल पैसा देना है घर बैठकर लाभ मात्र लेना है बड़ी मात्रा में स्थाई वहीं महंगी गाडियां भी तोहफे में दी जा रही हैं इसका ध्यान ईडी आई टी को देना चाहिए।
इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की होनी चाहिए जांच
जिस तर्ज पर यह व्यवसाय कर रहे हैं खुलेआम इनके व्यवसाय की जांच जरूर करनी चाहिए।। किस व्यवसाय में यह लोगो का पैसा इन्वेस्ट कर रहे हैं किस व्यवसाय में इस तरह का स्थाई फायदा है यह जांच जरूर होनी चाहिए वरना लोगों का पैसा आज नहीं तो कल डूबना तय है। वैसे लोग भी बिना सोचे समझे स्थाई लाभ के लालच में इन्वेस्ट कर रहे हैं और उन्हे फिलहाल फायदा मिल रहा है यह भी बताया जा रहा है लेकिन वह फायदा कब तक मिलेगा यह भी तय होगा जरूर जिसकी पड़ताल जरूरी है जिससे किसी का बड़ा नुकसान होने से बचाया जा सके।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur